जालंधर: पुलिस ने नशा तस्करों की लिस्ट बना कई इलाकों में चलाया कासो ऑपरेशन

जालंधर: पुलिस ने नशा तस्करों की लिस्ट बना कई इलाकों में चलाया कासो ऑपरेशन

जालंधर/सुनील कुमार

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे से बदनाम इलाके भार्गव कैंप में नशा तस्करों की लिस्ट बनाकर वीरवार दोपहर कासो आपरेशन चलाया।

पुलिस ने अभियानों दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया हैं। अभियान के दौरान एडीसीपी राकेश यादव, एसीपी विजय कवर पाल के साथ थाना प्रभारियों सहित थानों की टीमें तैनात रही। एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि यह अभियान नशा तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा करने वाले युवाओं को सुधार के लिए नशामुक्ति केंद्रों से जोड़ा जाएगा, जबकि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी ताकि जिसे से नशे को खत्म किया जा सके।

 

बाइट : राकेश यादव (एडीसीपी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *