
छत्तीसगढ़/ रोज़ाना रिपोर्टर
सार
एक साथ 130 कार्यकर्ताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा देकर बीजेपी की दिक्कत बढ़ा दी है। राजनांदगांव जिले में भारतीय जनता पार्टी के लिए यह एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। जिले के दिवान झिटिया गांव के 130 भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी है।
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के 130 कार्यकर्ताओं के इस्तीफ़े के बाद भारतीय राजनीति में खलबली मच गई है जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ एक साथ 130 कार्यकर्ताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा देकर बीजेपी की दिक्कत बढ़ा दी है। राजनांदगांव जिले में भारतीय जनता पार्टी के लिए यह एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। जिले के दिवान झिटिया गांव के 130 भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी है।
सोलर प्लांट बना इस्तीफा की वजह
इतने बड़े स्तर पर इस्तीफे की खबर से स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को सौंपा है।दरअसल गांव में प्रस्तावित सोलर प्लांट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। यही विवाद भाजपा कार्यकर्ताओं की हार की वजह बना है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सोलर प्लांट कंपनी को नियमों के विपरीत एनओसी (NOC) दी गई। कार्यकर्ताओं ने इस मामले में पार्टी को अवगत कराया और प्रशासन को भी दिक्कत बताई। लेकिन समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसी बात से नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने पार्टी को ही अलविदा कह दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गांव और किसानों के हितों की अनदेखी की भी सूरत मे सहन नहीं होगी।इतने बढ़े स्तर पर कार्यकर्ताओं के इस्तीफे से पार्टी में हलचल बढ़ सकती है। 130 कार्यकर्ताओं के इस्तीफे को स्थानीय स्तर पर भाजपा के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। गांव के लोगों के बीच भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा है। राजनीतिक विषलेषकों का कहना है कि इसका असर क्षेत्र की राजनीति पर पड़ सकता है और राजनीति समीकरण बदल भी सकते हैं।वहीं इससे पहले कांकेर के अंतागढ़ ब्लॉक में भी विकास कार्यों के लिए फंड जारी नहीं होने से नाराज 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने इस्तीफा दिया था, अब भाजपा कार्यकर्ताओं के इतने बड़े स्तर पर इस्तीफे से हलचल है।
