भाजपा-अकाली दल गठबंधन का ललित बब्बू ने किया स्वागत, बोले—पंजाब के विकास और खुशहाली के लिए साबित होगा महत्वपूर्ण कदम

भाजपा-अकाली दल गठबंधन का ललित बब्बू ने किया स्वागत, बोले—पंजाब के विकास और खुशहाली के लिए साबित होगा महत्वपूर्ण कदम

अमित शाह जी की घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह, 2027 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन को मिलेगी मजबूती

जालंधर/ सुनील कुमार

भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हुए गठबंधन का भाजपा नेता ललित बब्बू ने स्वागत किया है। उन्होंने इस निर्णय को पंजाब की राजनीति में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक घटनाक्रम बताते हुए कहा कि दोनों दलों का एक साथ आना प्रदेश के विकास, शांति, भाईचारे और खुशहाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

 

ललित बब्बू ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा गठबंधन की आधिकारिक घोषणा किया जाना भाजपा और अकाली दल के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय है। दोनों दलों का पुराना राजनीतिक और संगठनात्मक संबंध रहा है। अब एक बार फिर साथ आकर पंजाब के हितों के लिए काम करने का अवसर मिला है।

 

उन्होंने कहा कि पंजाब आज नशे की समस्या, बेरोजगारी, किसानों की चुनौतियों और कानून-व्यवस्था जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों का सामना कर रहा है। ऐसे में प्रदेश को विकास और सुशासन की नई दिशा देने के लिए साझा प्रयास आवश्यक हैं।

 

ललित बब्बू ने कहा कि भाजपा और अकाली दल का यह गठबंधन हिंदू-सिख एकता, आपसी भाईचारे और पंजाब की समृद्ध विरासत को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

 

उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों दलों के कार्यकर्ता आपसी तालमेल और एकजुटता के साथ जनता के बीच जाकर पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *