लेमन ग्रास (Lemongrass)एक औषधीय पौधा है डॉ अर्चिता महाजन* *

*लेमन ग्रास (Lemongrass)एक औषधीय पौधा है डॉ अर्चिता महाजन* *

 

*1, पाचन में सहायक: · 2. दर्द और सूजन से राहत दिलाता है: · 3. प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है: · 4. कोलेस्ट्रॉल कम करता है: · 5. डीटॉक्स करने मदद: · 6. चिंता और तनाव कम*

 

 

 

 

 

 

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर मास्टर्स डिग्री इन फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित और हिमाचल सरकार द्वारा सम्मानित और लेफ्टिनेंट गवर्नर लद्दाख श्री कविंदर गुप्ता जी द्वारा सम्मानित ने बताया कि लेमन ग्रास (Lemongrass) एक सुगंधित और औषधीय पौधा है, जिसे आजकल लोग घरों में लगाना खूब पसंद कर रहे हैं। इसकी ताज़गी भरी खुशबू वातावरण को महकाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी मानी जाती है।पाचन में सुधार: लेमनग्रास चाय पेट फूलना, कब्ज, अपच और पेट की ऐंठन को दूर करने में मदद करती है।वजन घटाने में सहायक: यह मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और पेट की चर्बी जमा नहीं होने देती, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।तनाव और चिंता कम करना: इसमें मौजूद सिट्रल और मायर्सीन जैसे यौगिक तनाव कम करते हैं, मन को शांत करते हैं और बेहतर नींद में सहायक हैं।कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर: यह शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है।दर्द और सूजन में राहत: इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो रूमेटाइड अर्थराइटिस, जोड़ों के दर्द और सिरदर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।इम्यूनिटी और संक्रमण: यह इम्युनिटी बढ़ाती है, सर्दी-खांसी, बुखार और फ्लू के लक्षणों में राहत देती है।

त्वचा और बालों के लिए: इसका तेल (essential oil) मुंहासे (acne) और ब्लैकहेड्स को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह स्कैल्प को साफ करके बालों के विकास में भी सहायता कर सकता है।

🔷️ लेमन ग्रास के 5 अद्भुत औषधीय फायदे जाने —

✅️ 1. पाचन तंत्र को बेहतर बनाएं :-

लेमन ग्रास गैस, अपच, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत देने में सहायक माना जाता है।

✅️ 2. सर्दी-जुकाम में फायदेमंद :-

लेमन ग्रास की चाय पीने से गले की खराश, सर्दी और हल्के जुकाम में आराम मिलता है।

✅️ 3. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार :-

इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं।

✅️ 4. तनाव कम करने में सहायक :-

इसकी खुशबू दिमाग को शांत करती है और मानसिक तनाव कम करने में मदद करती है।

✅️ 5. वजन नियंत्रित रखने में मददगार :-

लेमन ग्रास का सेवन मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

🔷️ लेमन ग्रास सेवन करने का तरीका जाने —

■ हर्बल चाय के रूप में :-

2–3 पत्तियाँ या 1 छोटा डंठल पानी में 5–7 मिनट उबालें, फिर छानकर पिएँ। स्वाद के लिए शहद या अदरक मिला सकते हैं।

■ काढ़ा बनाने में :-

तुलसी, अदरक और काली मिर्च के साथ उबालकर सेवन करें।

■ भोजन में उपयोग :-

इसे सूप, करी और हर्बल ड्रिंक में फ्लेवर के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *