जालंधर के डॉक्टर की शॉप को बनाया नौसरबाजों ने अपना शिकार

 

जालंधर/ सुनील कुमार

जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पर पड़ते करोल बाग इलाके में स्थित एक किराना शॉप में घुसे तीन युवकों ने अपना शिकार बनाया और भाग खड़े हुए।इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए BAMS डॉक्टर नवीन दत्ता जिनके बेटे एक किराना शॉप चलाते हैं की दुकान पर कुछ दिन पहले तीन नौसरबाज आए और उन्होंने उनसे कुछ सामान खरीदने की मांग की।सामान खरीदने के बाद उक्त युवकों ने स्कैनर के माध्यम से पेमेंट की ओर चलते बने स्कैन का पता दुकान पर मौजूद डॉ के बेटे को तब चला जब दुकान पर मौजूद डॉक्टर के बेटे ने अपने मोबाइल पर पेमेंट चेक की तो देखा की पेमेंट जो कि करीब हजार रुपए की थी हुई ही नहीं, लेकिन जब तक वह युवकों को रोकता तब तक वह तीनों एक स्कूटर पर सवार होकर भाग चुके थे।इस बात की जानकारी तुरंत युवक ने अपने पिता को दी इसके बाद उसके पिता ने युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जिला प्रशासन से मांग की और लोगों को भी सतर्क होने की सलाह दी। जिसका एक CCTV फुटेज भी उनकी ओर से दिखाया गया जिसमें साफ देखा जा रहा है कि किस तरह से युवकों ने सामान खरीदा ओर पेमेंट स्कैन करने के बाद तुरंत निकल गए।फिलहाल इस मामले में उन्होंने अभी तक पुलिस को कोई शिकायत तो नहीं दी है लेकिन जनता से अनुरोध किया है कि जब भी ऐसे युवक जो की सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं कि पुलिस को जानकारी जरूर दें ताकि किसी और के साथ ऐसी घटना दोबारा से ना हो सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *