आप और भगवंत मान सरकार के झूठ धक्केशाही पर सच की जीत हुई-अशोक सरीन हिक्की 

आप और भगवंत मान सरकार के झूठ धक्केशाही पर सच की जीत हुई-अशोक सरीन हिक्की

जालंधर/सुनील कुमार

आज कोर्ट की तरफ़ से रिलीज होने पर भाजपा जालंधर के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने तीखे शब्दों मे विरोध जता बोला जालंधर मे पंजाब सरकार द्वारा पुलिस के माध्यम से दिल्ली सरकार केमंत्री कपिल मिश्रा के बाद भाजपा नेताओं पर झूठा मुक़दमा दर्ज करने का हिसाब पंजाब सरकार के आप नेताओ को चुकाना पड़ेगा।सरीन ने पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा,राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग,पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ समेत सभी भाजपा नेताओं,मंडल प्रधान उनकी टीम,पार्षदों समेत सभी पार्टी वर्करों और जालंधर के वकील साथियों और भाजपा के सभी समर्थकों जुडिशल सिस्टम का धन्यवाद किया जो लगातार दिन रात पंजाब सरकार की इस धक्केशाही के खिलाफ डंके की चोट पर खड़े रहे और भगवंत मान सरकार कि तानाशाही का जवाब देने के लिए खड़े रहे।सरीन ने अंत में कहा भाजपा के सभी कार्यकर्ता समर्थक किसी कीमत पर आम पार्टी द्वारा किए जा रहे जुल्मों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और आज आप और भगवंत मान सरकार के झूठ धक्केशाही पर सच की जीत हुई है।जिसके खिलाफ सभी पंजाब के राजनैतिक पार्टियो के कार्यकर्ता और लोग एकजुट होकर जवाब देकर आम आदमी पार्टी का पंजाब से सफाया करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *