Accident:रानीताल तेज रफ्तार कार हुई हादसाग्रस्त

रानीताल/ कांगड़ा / हिमाचल प्रदेश /रोज़ाना रिपोर्टर

एक तेज रफ़्तार कार की गति काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और हादसा हो गया रानीताल से कांगड़ा मार्ग क्षेत्र में टोल बैरियर से पहले एक तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला।

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में भेजा गया है, जहां उनका उपचार होगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और हादसा हो गय। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *