ज्वालाजी रानीताल स्थित पाईसा फोरलेन की सर्विस लेन को लेकर गुरुवार को की गई हंगामी बैठक
पाईसा / देहरा / कांगड़ा/ रोज़ाना रिपोर्टर


ज्वालाजी रानीताल स्थित पाईसा फोरलेन की सर्विस लेन को लेकर गुरुवार को बुलाई गई बैठक उस समय हंगामेदार हो गई, उस समय उग्र हुई जब तय समय पर नहीं पहुंचे अधिकारी सोमवार को संयुक्त टीम करेगी निरीक्षण जब एनएचएआई अधिकारी तय समय पर मौके पर नहीं पहुंचे। उनकी जगह केवल निर्माण कंपनी का एक कर्मचारी पहुंचा। वहीं स्थानीय प्रशाशन ने भी स्वयं आने के बजाय प्रतिनिधि भेज दिया, जिससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों में भारी रोष फैल गया।
भाजपा नेता वीरेंद्र हैप्पी भूरिया और महिंद्र चंबयाल ने अधिकारियों की इस लापरवाही पर कड़ा एतराज जताते हुए चेतावनी दी कि यदि टालमटोल जारी रही तो आंदोलन तेज किया जाएगा। दुकानदारों का कहना है कि पहले ही पुरानी दुकानें तोड़ी जा चुकी हैं और अब सर्विस लेन को करीब 10 फुट नीचे करने की योजना से व्यापार पर नया संकट खड़ा हो गया है।
प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सोमवार को NHAI, प्रशासन और तकनीकी विशेषज्ञों की संयुक्त टीम मौके का निरीक्षण कर समाधान पर चर्चा करेगी।
