*अखरोट (Walnut) के अदभुत स्वास्थ्य लाभ*
अखरोट एक अद्भुत सूखा फल है जिसमें कई प्रकार के पोषक तत्व, फैट्स, प्रोटीन्स, मिनरल्स तथा विटामिन्स (Fats, Proteins, Minerals and Vitamins) भरपूर मात्रा में होते हैं।

*अखरोट खाने के लाभ..*
अखरोट में काफी मात्रा में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (Polyunsaturated Fatty acids) होते हैं तथा ये एंटी ऑक्सीडेंट्स (Anti-Oxidants) से भरपूर होते हैं।
अखरोट के कई स्वास्थ्य तथा सौंदर्य लाभ भी होते हैं।
यह फल मुख्य तौर पर अमेरिका और चीन (USA and China) में उगता है।
इसका आकार मानव के मस्तिष्क की तरह होता है।
अखरोट दो तरह के होते हैं–
जुग्लान्स रेगिया (juglans regia) तथा काले अखरोट।
यह सारी गर्मी में तथा सितम्बर से अक्टूबर तक फसल के समय उगते हैं।
इस मौसम में ये खुद ही पेड़ से नीचे गिर जाते हैं।
अगर हम अपने हाथों से अखरोट को उसके खोल से निकालना चाहते हैं
तो हमें दस्तानों का प्रयोग करना होगा,
अन्यथा हमारी त्वचा में काफी जलन होगी और इसका रंग भी बदल सकता है।
