सुल्याली पंचायत ने की समीक्षा बैठक, नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश

नूरपुर, 06 फ़रवरी/रोज़ाना रिपोर्टर
राज्यव्यापी एंटी ड्रग व एंटी चिट्टा अभियान के तहत ग्राम पंचायत सुल्याली में नशा निवारण समिति की समीक्षा बैठक पुलिस अधीक्षक नूरपुर की अध्यक्षता व एसडीएम की मौजूदगी में हुई। बैठक में नशा विरोधी अभियान, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, पुनर्वास व जागरूकता कार्यक्रमों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई व जनता से सहयोग की अपील की, जबकि युवाओं में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
#नूरपुर #सुल्याली #नशा_मुक्त_हिमाचल #एंटी_ड्रग_अभियान #नूरपुर_पुलिस #युवा_जागरूकता #हिमाचल_प्रदेश #चिट्टा_मुक्त_समाज
