हिमाचल के शिमला में ख्यमंत्री सुक्खू ने विधायकों संग की अहम चर्चा

हिमाचल के शिमला में ख्यमंत्री सुक्खू ने विधायकों संग की अहम चर्चा

शिमला हिमाचल प्रदेश /रोज़ाना रिपोर्टर


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन, चम्बा, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के विधायकों के साथ बैठक कर वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विधायक प्राथमिकताओं और क्षेत्रीय विकास योजनाओं पर मंथन किया। बैठक में सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विकासात्मक मांगें, जनहित से जुड़े मुद्दे और प्रमुख आवश्यकताएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आरआईडीएफ के तहत 758.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है और संबंधित विभागों को स्वीकृत योजनाओं का समयबद्ध व प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि विधायकों द्वारा रखी गई हर मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार होगा और उन्हें पूरा करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पर्यटन, ऊर्जा और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाकर प्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *