पालमपुर में चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, 3 ग्राम चिट्टा बरामद

पालमपुर [ब्यूरो] पालमपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। तहसील पालमपुर के अंतर्गत ब्रह्मठेहडू लाहला क्षेत्र के एक युवक को पुलिस ने चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया, जहां तलाशी के दौरान नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक की जानी थी। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
