बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए उमरा भक्तों का हुजूम, शनिवार को 19,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

श्रीनगर: 12 जुलाई (ब्यूरो) हर साल अमरनाथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करते हैं इस साल भी दक्षिण कश्मीर हिमालय क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध अमरनाथ गुफा मंदिर में 19,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने शिवलिंग के दर्शन किए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 1,82,746 यात्री बाबा बर्फानी दर्शन कर चुके हैं।
