जालंधर विनीत धीर श्रीमती श्वेता धीर और पारिवारिक मित्रों सहित मात अन्नपूर्णा मन्दिर कोट किशन चन्द माता रानी के दरबार में हुए नतमस्तक

जालंधर विनीत धीर श्रीमती श्वेता धीर और पारिवारिक मित्रों सहित मात अन्नपूर्णा मन्दिर कोट किशन चन्द माता रानी के दरबार में हुए नतमस्तक

जालंधर/  सुनील कमार

जालंधर विनीत धीर श्रीमती श्वेता धीर और पारिवारिक मित्रों सहित मात अन्नपूर्णा मन्दिर कोट किशन चन्द माता रानी के दरबार में नतमस्तक हुए अन्नपूर्णा मन्दिर कोट किशन चन्द में कार्तिक मास का आँवला पूजन महोत्सव चल रहा है आज महोत्सव का तीसरा दिन है।आज आँवला नवमी है। इसको अक्षय नवमी भी कहते हैं। आज के दिन आंवला वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। आज ही के दिन सतयुग का और द्वापर युग का प्रारम्भ हुआ था। आँवले में इन दिनों में भगवान विष्णु का वास होता है। आँवला वृक्ष की पूजा करने से भगवान विष्णु की ही पूजा हो जाती है। इसलिए आज के दिन आँवले की पूजा का विशेष महत्व है।

आज भक्त जनों नेआँवले के वृक्ष के नीचे दीपक जलाए। उसके तने पर मौली लपेटी और आँवले की परिक्रमा की। इसीलिए आज के दिन अन्नपूर्णा मन्दिर में भक्तों की भारी भीड़ होती है। आज सुबह से ही माँ अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए लम्बी लम्बी कतारें लगी थीं। माता के जयकारे बोलते हुए भक्त जन माँ के दर्शन कर रहे थे। मन्दिर में स्थित आँवले के वृक्ष का भक्त जनों ने श्रद्धापूर्वक पूजन किया। सभी देवी देवताओं को जोत जलाकर मन्नत मांगी। रात तक यही क्रम चलता रहा। इस बीच श्री मती जितेंद्र डोली एण्ड पार्टी ने अपने मधुर संकीर्तन द्वारा भक्तों को आनन्दित किया। आज मन्दिर में सहगल परिवार ने कढ़ी चावल का लंगर लगाया। गौरीशंकर मन्दिर से वहाँ के प्रधान श्री जितेंद्र महाजन अपने साथियों सहित आए और माता के दरबार में नतमस्तक हुए। आज पतंजलि योग पीठ के राज्य प्रभारी श्री राजेन्द्र शिंगारी, जिला प्रभारी श्री नरेश सेठी भी अपने साथियों सहित पहुंचे। जालंधर के महापौर श्री विनीत धीर श्रीमती श्वेता धीर और पारिवारिक मित्रों सहित माता रानी के दरबार में नतमस्तक हुए। तुलसी-सालिगराम विवाह के उपलक्ष्य में आज मन्दिर में तुलसी माता को मेंहदी लगाई गई। तुलसी माता के साथ साथ सभी महिलाओं ने भी मेंहदी लगवाई। इस अवसर पर अध्यक्ष डा.अनिल ज्योति, महासचिव श्री प्रवीण महाजन, श्री भारत भूषण ज्योति, श्री गोपाल कृष्ण सोनी, श्री ईश चोपड़ा, श्री राघव ज्योति, श्री विपन ज्योति, श्री राकेश शर्मा, श्री पंकज ज्योति, श्री हितेंद्र कपूर, श्री राजेन्द्र ज्योति, श्री लक्की कपिला, श्री प्रदीप शर्मा, श्री अश्विनी हाण्डा, श्री राजेश नोना, सांवरा खिंदरिया महिला संकीर्तन मण्डल के सदस्य भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *