जालंधर अन्नपूर्णा मन्दिर कोट किशन चन्द में वार्षिक कार्तिक मास का आँवला पूजन महोत्सव 16 नवम्बर को हवन यज्ञ के साथ किया विधिवत प्रारम्भ

जालंधर अन्नपूर्णा मन्दिर कोट किशन चन्द में वार्षिक कार्तिक मास का आँवला पूजन महोत्सव 16 नवम्बर को हवन यज्ञ के साथ किया विधिवत प्रारम्भ

जालंधर / सुनील कमार

अन्नपूर्णा मन्दिर कोट किशन चन्द जालंधर में वार्षिक कार्तिक मास का आँवला पूजन महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। कल 16 नवम्बर को हवन यज्ञ के साथ विधिवत प्रारम्भ किया गया। आज गोपाष्टमी के दिन अन्नपूर्णा मन्दिर की गौशाला में गोपूजन किया गया। पण्डित विष्णु प्रसाद जोशी जी ने विधिवत गौमाता की पूजा करवाई। गौमाता को तिलक लगाकर पाद पूजन कर पुष्प माला से अलंकृत किया गया। गौमाता की परिक्रमा ली गई। श्री भारत भूषण जी ने बताया कि आज गोपाष्टमी का पावन दिवस है। इसी दिन बालकृष्ण भगवान ने गोचारण लीला प्रारम्भ की थी। भगवान कृष्ण ने जब गोचारण के लिए जाने की प्रार्थना की तो माता यशोदा ने कहा कि बेटा अभी तुम बहुत छोटे हो परन्तु पास ही खड़े ब्राह्मण देव ने कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ है। इसलिए आज ही शुभ कार्य प्रारंभ करना चाहिए। तो आज ही के दिन श्रीकृष्ण ने गोचारण लीला प्रारम्भ की। डा. अनिल ज्योति न मन्दिर में चल रहे मेले के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मन्दिर में 20 नवम्बर को तुलसी-सालिगराम विवाह के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम मन्दिर में होंगे। आज शाम को तुलसी पक्ष की तरफ से श्रीमती रीटा शर्मा व श्री अशोक शर्मा जी अन्नपूर्णा मन्दिर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ विक्रम पुरा में वर पक्ष के यजमान श्रीमती मृदुला रुद्रा व श्री सुरेश रुद्रा के निवास पर पहुंचे। वहाँ श्री सुरेश रुद्रा ने परिवार और मित्रों सहित सब का स्वागत किया। महिलाओं ने हरिनाम स्मरण और भजन संकीर्तन द्वारा वातावरण को मंगलमय बना दिया। इस अवसर पर प्रधान डा.अनिल ज्योति, महासचिव श्री प्रवीण महाजन, श्री भारत भूषण ज्योति, श्री गोपाल कृष्ण सोनी, श्री राकेश बाहरी, श्री ईश चोपड़ा, श्री राघव ज्योति, श्री विपन ज्योति, श्री राकेश शर्मा, श्री पंकज ज्योति, श्री हितेंद्र कपूर, श्री राजेन्द्र ज्योति, श्री लक्की कपिला, श्री प्रदीप शर्मा, श्री अश्विनी हाण्डा, श्री राजेश नोना, श्री अरुण कपूर, श्री साहिल शर्मा,श्री शिवाय शर्मा व महिला संकीर्तन मण्डल की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *