हल्का डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा सहित वार्ड पार्षद रेनु नेहरू ने किया ज़ीरकपुर के वार्ड न.27 मे नलकूप का उद्घाटन
इस दौरान वार्ड के पार्षद रेनु नेहरू उनके पति समाजसेवी पवन नेहरू सहित वार्ड के अन्य लोग मौजूद रहे

ज़ीरकपुर, (रोजाना रिपोर्टर न्यूज नेटवर्क)- ज़ीरकपुर के वार्ड ना. 27 मे आज हल्का डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, एमसी रेनु नेहरू, पवन नेहरू , शुबम नेहरू, पार्षद हरजीत मिटा, पार्षद गुरजोत सहित वार्ड के अन्य लोगों की मजूदगी मे शिवा एंक्लेव मे नलकूप का उद्घाटन किया गया.| उद्घाटन के समय वार्ड पार्षद रेनु नेहरू और पवन नेहरू ने एमएलए कुलजीत सिंह रंधावा का फुल्लों के हार पहनाकर स्वागत किया.| इस दौरान स्थानीय लोग भी मोजूद रहे.| स्थानीय निवासियों ने बताया की पार्षद रेनु नेहरू और समाजसेवी पवन नेहरू वार्ड के लोगों की हर मुश्किल मे काम आते हैं और वहाँ मजूद कुछ बुज़ुर्ग लोगों ने कहा की एमसी रेनु नेहरू वार्ड की एमसी नही बल्कि हमारे वार्ड की बेटी है जो वार्ड मे आई हर समस्या को तकनीकी से हल कराते हैं.| इस नलकूप से पूरे शिवा एंक्लेव के लोगों को 24 घण्टे पानी की सहूलियत मिलेगी.|
