*सावधानी रखें डेंगू का सीजन शुरू है, बच गए तो भी 6-7 साल दर्द नहीं जाता , विनायक महाजन ( हेल्थ इंस्पेक्टर)*
*पानी वाले पौधे, फ्रिज की चिल ट्रे, कूलर का पानी, घर के बाहर खड़ा बारिश का पानी हटा दो*

विनायक महाजन ( हेल्थ इंस्पेक्टर)पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित ने बताया कि यह महीना डेंगू का महीना गिना जाता है। इसलिए सभी लोगों से सहयोग की उम्मीद की जाती है। सभी अपने अपने घर को और घर के बाहर पानी खड़ा ना होने दे और यदि कोई भी सोर्स ऐसा हो जहां पर पानी खड़ा होता हो उसे हटा दें तो डेंगू का लार्वा नहीं पनपता। डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है और यह सुबह शाम ही काटता है प्रेग्नेंट होने के कारण यह ज्यादा ऊपर नहीं उड़ सकता। सिर्फ टांगों के निचले हिस्से पर ही काट सकता है।यह सब को पता है। ऐसा होता भी है जब किसी को डेंगू होता है तो झट से सभी जानने पहचानने वाले पता लेने उसके घर चले जाते हैं। बेशक यह बिमारी छूत की नहीं है। परंतु जिस मच्छर ने उसे व्यक्ति को काटा है उसका लार्वा अभी उस घर में ही होगा। और यह मच्छर दूसरे व्यक्तियों को भी काट सकता है इसलिए जब तक उसे मरीज के घर की पूरी तरह से सफाई ना हो जाये फोन पर ही हाल-चाल पूछ लेना चाहिए। याद रखें यह बीमारी सधारण नहीं है। यदि बच भी गए तो 6- 7 साल शरीर में दर्द नहीं जाती। घर में जरूरी खर्चों के लिए रखा हुआ पैसा भी खत्म हो जाता है।
