योग भारत की प्राचीन संस्कृति और स्वस्थ जीवन का आधार : राकेश राठौर
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा नेताओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास
जालंधर, 21 जून/सुनील कुमार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने साथियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा को भी संतुलित करने का कार्य करता है।
राकेश राठौर ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी गई, जिसके बाद से पूरी दुनिया में योग के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ी है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाता है तथा तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। योग एक ऐसी जीवनशैली है जो व्यक्ति को निरोग, सकारात्मक एवं ऊर्जावान बनाती है।
इस अवसर पर भाजपा जिला जालंधर के पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, यजित हरिया, वरुण नागपाल, नितिन बहरोल तथा राजन शर्मा उपस्थित रहे
