वेस्ट विधानसभा भाजपा के नवनियुक्त इंचार्ज सोनू चौहान और अजय ठाकुर को सम्मानित किया* 

*वेस्ट विधानसभा भाजपा के नवनियुक्त इंचार्ज सोनू चौहान और अजय ठाकुर को सम्मानित किया*

 

*वेस्ट विधानसभा मे आम आदमी पार्टी की नाव डुबनी तय-शीतल अंगुराल*

 

*2027 मे भाजपा संगठन कार्यकर्ता की शक्ति सभी विपक्षी राजनैतिक राजनैतिक दलों पर प्रचंड जीत निश्चित करेगी-अशोक सरीन हिक्की*

 

*केवल भाजपा छोटे कार्यकर्ता को सम्मान देकर बढ़ाती है-सोनू चौहान*

 

*पार्टी द्वारा दी जिम्मेवारी को ईमानदारी से निभाऊँगा-अजय ठाकुर*

 

जालंधर 30 मार्च( सुनील)भाजपा जालंधर शहरी द्वारा वेस्ट विधानसभा मे मंडल-12 से सोनू चौहान और मंडल-11 से अजय ठाकुर को इंचार्ज नियुक्त करने के बाद वेस्ट विधानसभा से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,जालंधर भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने विधानसभा के मंडल-9 प्रधान कुनाल शर्मा और मंडल-10 प्रधान मनीष बल ने चुनरी डाल कर सम्मानित किया।इस अवसर पर सभी नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सिखलाई कैम्प और एस.आई.आर की तैयारी को लेकर विचार चर्चा की गई।जिसमे जल्द विधानसभा का सिखलाई कैम्प लगाया जाएगा।इस अवसर पर पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने दोनों नवनियुक्त मंडल इंचार्जों को बधाई देते हुए कहा वेस्ट विधानसभा में अवैध लॉटरी दड़े-सट्टे समेत नशा तस्करी का कारोबार राजनैतिक सरक्षण के चलते चरम सीमा पर है।इसी वजह से पूरे विधानसभा मे आपराधिक छवि वाले लोग बेखौफ़ होकर आपराधिक घटनाएँ राजनैतिक शह पर पुलिस पर दबाव बनाकर कर कर रहे है।शीतल अंगुराल ने कहा भाजपा कि विचारधारा सुशासन और दूसरे राज्यो में भाजपा की सरकारों की अच्छी शानदार सफल परफार्मेंस के सामने वेस्ट विधानसभा मे आम आदमी पार्टी की नाव डुबनी तय है।वही जालंधर भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने कहा पंजाब मे 2027 को भाजपा अपने संगठन कार्यकर्ता की शक्ति से सभी विपक्षी राजनैतिक दलों पर प्रचंड जीत निश्चित करेगी।क्युकी सभी पंजाबियों ने आम आदमी पार्टी और कांग्रस की पंजाब सरकार के झूठ धोखे को देख लिया है।इसलिए पंजाब के लोगो को अपने परिवार बच्चो की सुरक्षा सुविधा तरक्की के लिए भाजपा विकल्प के रूप मे नज़र आ रहा है।इस बैठक के दौरान नवनियुक्त मंडल-12 के इंचार्ज सोनू चौहान ने भाजपा हाईकमान का धन्यवाद कर कहा केवल भाजपा छोटे कार्यकर्ता को सम्मान देकर बढ़ाती है।इसीलिए भाजपा का बूथ प्रधान भी राष्ट्रीय प्रधान,केंद्रीय मंत्री बनता है।इसी बैठक मे नवनियुक्त मंडल-11 के इंचार्ज अजय ठाकुर ने भी नई जिम्मेवारी मिलने पर पार्टी का धन्यवाद करते हुए बोला पार्टी द्वारा दी जिम्मेवारी को ईमानदारी से निभाऊँगा।इस मौके पर जिला उपप्रधान दविंदर भारद्वाज,जिला प्रवख्ता सन्नी शर्मा,वेस्ट विधानसभा एस.आई.आर इंचार्ज हतिंदर सिंह बेदी,दिनेश बबलू भगत,ऋषि बहल,सुनील चोपड़ा आदि मौजूद थे।

*कैप्शन-नवनियुक्त मंडल 11 इंचार्ज अजय ठाकुर,मंडल 12 इंचार्ज सोनू चौहान को चुनरी देकर सम्मानित करते पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,अशोक सरीन हिक्की,दविंद्र भारद्वाज,मनीष बल,कुनाल शर्मा,सन्नी शर्मा व अन्य*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *