भाजपा जालंधर शहरी द्वारा भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक दुरुपयोग के विरोध में भगवंत मान का पुतला दहन कार्यक्रम

भाजपा जालंधर शहरी द्वारा भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक दुरुपयोग के विरोध में भगवंत मान का पुतला दहन कार्यक्रम

पंजाब वासियों के बाद अब सरकारी कर्मचारी भी सुरक्षित नहीं है पंजाब में :-सुशील शर्मा

जालंधर, 22 मार्च/ सुनील कुमार

पंजाब में बढ़ते भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक दुरुपयोग के गंभीर मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी, जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण विरोध कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का 23 मार्च दिन सोमवार को शाम 5:00 बजे डॉक्टर बी आर अंबेडकर चौक में पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि

बीते कल जो पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर द्वार कथित रूप से पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की प्रताड़ना एवं भ्रष्टाचार के लिए दबाव से दुखी होकर आत्महत्या किए जाने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना अत्यंत चिंताजनक, दुखद एवं निंदनीय है, सुशील शर्मा ने कहा कि पहले तो पंजाब के वैसी ही पंजाब सरकार की की न्याय व्यवस्था से प्रताड़ित चल रहे थे अब तो सरकारी कर्मचारी भी सुरक्षित नहीं है और भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के राज में राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस गंभीर विषय पर न्याय की मांग तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर यह विरोध कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी, जिला जालंधर के अध्यक्ष Sushil Sharma की अध्यक्षता में किया जाएगा।

सुशील शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस घटना की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग करती है, ताकि सत्य सामने आ सके और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। साथ ही, पार्टी यह भी मांग करती है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासनिक सुधार सुनिश्चित किए जाएं।

इस विरोध कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक अपनी आवाज बुलंद करेंगे और सरकार से जवाबदेही की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *