दिल्ली के पहाड़गंज से आया शर्मसार मामला 14 वर्षीय बेटी से कई बार किया बलात्कार

नयी दिल्ली: दो फरवरी (ब्यूरो) मध्य दिल्ली के पहाड़गंज से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जानकारी अनुसार आपको बता दें कि 14 वर्षीय बेटी से कई बार बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।रविवार को इस घटना की शिकायत करने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह मुख्य रूप से अपने छोटे भाई-बहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामने आई।
