श्री आदित्य स्वरूप आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

श्री आदित्य स्वरूप आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

जालंधर (सुनील कुमार)जालंधर के निजतम नगर स्थित श्री आदित्य स्वरूप आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा इन दिनों श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगी हुई है। कथा के प्रवक्ता आचार्य सतीश जी महाराज की अमृतमयी वाणी को श्रवण करने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन होते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति रस में डूब जाते हैं।आचार्य सतीश जी महाराज ने अपने प्रवचनों में श्रीमद् भागवत महापुराण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पावन ग्रंथ मानव जीवन को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करता है। उन्होंने भक्त प्रह्लाद, ध्रुव तथा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और संकीर्तन ने भक्तिमय वातावरण को और अधिक सरस बना दिया।कथा स्थल पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की विशेष उपस्थिति देखने को मिली। आश्रम प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल व अन्य आवश्यक सुविधाओं की उत्तम व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन कथा का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसटी हॉस्पिटल के एमडी डॉ. आशीष कपूर, हाकिम तिलक राज कपूर अस्पताल के एमडी डॉ. नवनीत कपूर, पंजाब केसरी के मुख्य संपादक विजय चोपड़ा, वरिंदर शर्मा तथा ज्योतिषी शीतल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस शुभ अवसर पर सार अनुभूतिनंद, सार सुर्तशब्दानंद, सार शब्द कृपानंद, ध्यान संतोषानन्द, आत्म शरणानंद, शब्द दर्शानंद, सार विज्ञानान्द, ब्रह्म ध्यानंद, शब्द रत्नानंद, सार ध्यानानंद, पूर्ण ध्यानानंद, सुरिंदर भाटिया, बिशन दास, परवीन आनंद, गौरव वर्मा, कुलदीप कुमार, उदय चंद्र, गुरदीप भाटिया, विजय भाटिया, अश्वनी कुमार, ब्रह्म स्वरूप, शीतल वर्मा और अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *