युवकों को नहीं रहा प्रशासन का डर फिर चली गोलियां बना डर का माहौल 

युवकों को नहीं रहा प्रशासन का डर फिर चली गोलियां बना डर का माहौल 

जालंधर (रोज़ाना रिपोर्टर)पंजाब में नहीं रुक रही गुंडागर्दी की वरदातें जानकारी अनुसार जान से मारने की नीयत से थ्रीके रोड़ पर स्थित एक घर पर तीन लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुन कर घर के मालिक ने अपने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो हमलावरों के बारे में पता चला।शिकायत मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस ने जांच कर मामला दर्ज कर लिया । पुलिस ने सुंदर निवास आर्य इंक्लेव थ्री के रोड़ के रहने वाले जकरणजीत सिंह के बयान पर परमिंदर सिंह वाजवा व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ कार्रवाई की है । पुलिस को दिए बयान में जसकरण जीत सिंह ने बताया कि 26 नवम्बर की रात को वह अपने घर पर मौजूद था तो उसे घर के बाहर गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी ।जब उसने घर के बाहर आकर देखा तो उसके गाड़ी का गोली लगने के कारण शीशा टूटा हुआ था और एक गोली उसके घर के गेट पर लगी हुई थी । जब उसने

सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला कि उक्त आरोपी परमिंदर सिंह ने अपने दो अन्य साथियों से मिल कर उसके घर आकर उसे जान से माने की नीयत से फायरिंग की है । सब-इंस्पैक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों को जल्द की काबू कर लिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *