स्मार्ट सिटी जालंधर शहर जितने बदतर नहीं होते : अवनीत कौर

स्मार्ट सिटी जालंधर शहर जितने बदतर नहीं होते : अवनीत कौर

पंजाब में गुजरात मॉडल की जरूरत : बेदी

जालंधर 3 मई (सुनील कुमार ) : केंद्र सरकार ने जिन शहरों को स्मार्ट सिटी घोषित किया है, उनका स्वरूप और तस्वीर अलग ही नजर आती है। मगर जालंधर शहर में जिस तरह से टूटी सड़कें, गंदगी के ढेर और जाम सीवरेज देखने को मिल रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार द्वारा भेजे गए अरबों रुपए में जमकर घोटाला हुआ है तभी तो जालंधर शहर का इतना बुरा हाल है। यह बात हरियाणा के पानीपत की मेयर अवनीत कौर ने कही। वह विधानसभा हलका जालंधर नार्थ के वार्ड नंबर 64 (पुराना वार्ड 22) में पूर्व पार्षद कवलजीत सिंह बेदी और युवा नेता जौली बेदी के आवास पर बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहरों को करोड़ों रुपए जारी किए हैं, मगर जालंधर में लगता नहीं कि यह स्मार्ट सिटी होगा। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि पंजाब की पिछली कांग्रेस सरकार और वर्तमान सरकार ने शहर को सुंदर बनाने और विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे में यहां से भाजपा के उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को जिताना बहुत जरूरी है ताकि शहर और लोकसभा हलके का विकास हो सके।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व पार्षद कमलजीत सिंह बेदी और भाजपा युवा नेता एवं पार्षद पुत्र जोली बेदी ने कहा कि जालंधर शहर और पंजाब पिछले कुछ सालों से लगातार पिछड़ रहा है। विकास के नाम पर शहर में कोई प्रोजेक्ट शुरू नहीं हुआ। जो प्रोजेक्ट भाजपा के समय में पूरे किए उसके बाद कोई नया प्रोजेक्ट शहर में नहीं आया। शहरों की सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाईट व्यवस्था चौपट हो कर रह गई है। हर विधानसभा हलके में यही हाल है। उन्होंने कहा कि पंजाब को अब गुजरात जैसा मॉडल चाहिए जिससे पंजाब व जालंधर तरक्की की राह पर आगे बढ़ सके। यह तभी संभव होगा यदि जालंधर से भाजपा का लोकसभा सांसद विजयी बन कर लोकसभा में पहुंचेगा और पंजाब में भाजपा की सरकार आएगी। कमलजीत सिंह बेदी और जोली बेदी ने कहा कि लोग भी यह बात समझ रहे हैं और भाजपा के साथ लगातार जुड़ रहे हैं। इस मौके पर कुलवंत शर्मा, तरुण छाबड़ा, विनोद सैनी, गगन बेदी, श्रीराम जग्गी, राजन गुप्ता, बृज भूषण,अंकुश महाजन, रजत भंडारी, राजेश हांडा, राजिंदर कालिया, बच्चन, यशबीर चुघ, प्रभजोत मल्ही, राधे, भिंडर, रोशन आदि मौजूद थे।


फोटो कैप्शन : बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक में मौजूद पानीपत की मेयर अवनीत कौर, साथ हैं भाजपा के पूर्व पार्षद कवलजीत सिंह बेदी, भाजपा युवा नेता जोली बेदी, मंडल उपाध्यक्ष रितेश मनु व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *