केजरीवाल अपना आलिशान बंगला बनाने की बजाय महिलाओं की चिंता करते तो आज 1000 रुपया प्रति महीना उनके खाते में जमा होता:दीवान अमित अरोड़ा

केजरीवाल अपना आलिशान बंगला बनाने की बजाय महिलाओं की चिंता करते तो आज 1000 रुपया प्रति महीना उनके खाते में जमा होता:दीवान अमित अरोड़ा

​​*आप नेता दोनों हाथों से जनता के टैक्स का पैसा बर्बाद करने में लगे।*
जालंधर ​1 मई (सुनील कुमार ) आज स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय में एक प्रेस वार्ता में भाजपा प्रवक्ता दीवान अमित अरोड़ा, सीनियर अकाली दल के नेता गुरुचरण सिंह चन्नी, भाजपा प्रदेश सचिव अनिल सच्चर तथा शिवराज गोयल ने बताया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाथी के दांत खाने के और दिखाने के लिए और है, क्योंकि केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने से पहले आम आदमी की तरह जीवन व्यतीत करने का संकल्प लिया था। उन्होंने दिल्ली की जनता से वादा किया था कि केवल चार कमरों वाला साधारण मकान लेंगे कोई गाड़ी नही लेंगे और एक सेवक की तरह लोगों की सेवा करेंगे। लेकिन केजरीवाल अपनी कथनी के विपरीत 44 करोड़ के आलिशान बंगले में रह रहे हैं, जिसमें 8 लाख का एक पर्दा, 3 करोड़ का वियतनाम से आयातित मार्बल सहित परिवार के लिए महंगी- महंगी गाडिय़ा इस्तेमाल की जा रही है। केवल 8 बाथरूम बनाने में ही करोडों रुपये पानी में बहा दिए गए, लेकिन झुग्गी झोपड़ी का गरीब आज भी दो जून की रोटी के लिए तरस रहा है।
​दीवान अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद राघव चड्डा ने भी चंडीगढ़ में आलिशान बंगला बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि आप नेता अगर अपने शीशमहल बनाने की बजाय पंजाब की महिलाओं की चिंता करते तो आज महिलाओं के खाते में आप की दी हुई गारंटी का 1000 रुपये प्रति महीना उनके खाते में जमा हो गया होता। अगर आप नेता पंजाब के किसानों की चिंता करते तो, किसान पूर्ण रूप से कर्जमुक्त हो गया होता। खराब कानून व्यवस्था के चलते व्यापारी व उद्योगीक समुदाय को पंजाब से पलायन करना पड़ा। सरकार द्वारा किसी प्रकार की व्यापार व इंडस्ट्री को विकसित करने के लिए कोई योजना नही बनाई गई।
इस अवसर पर राजीव ढींगरा, अशोक चड्डा व विनीत शर्मा इत्यादि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *