पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते आज सारे सरकारी स्कूल और कॉलेज में छुट्टी का ऐलान

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते आज सारे सरकारी स्कूल और कॉलेज में छुट्टी का ऐलान

(रोज़ाना रिपोर्टर26अप्रैल ब्यूरो)पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते राज्य में आज सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। पंजाब सरकार ने स्व. बादल के सम्मान में बुधवार को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी, बोर्ड और निगम कार्यालय, स्कूल एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। वहीं शिअद ने यह फैसला लिया है कि स्व. बादल का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 10 बजे सैक्टर-28 स्थित पार्टी मुख्यालय में रखा जाएगा जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और जनता उन्हें 12 बजे तक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेगी। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर उनके मुक्तसर जिले में उनके पैतृक बादल गांव तक जाएगी। वहीं वीरवार दोपहर 1 बजे पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी कड़ी मे जालंधर लोकसभा उपचुनाव मे जहा शिरोमणि अकाली दल ने 2 दिन के चुनावी कार्यक्रम रद्द किए हैं वहीं भाजपा ने 1 दिन के चुनावी कार्यक्रम रद्द किए हैं।पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते राज्य में आज सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। पंजाब सरकार ने स्व. बादल के सम्मान में बुधवार को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी, बोर्ड और निगम कार्यालय, स्कूल एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। वहीं शिअद ने यह फैसला लिया है कि स्व. बादल का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 10 बजे सैक्टर-28 स्थित पार्टी मुख्यालय में रखा जाएगा जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और जनता उन्हें 12 बजे तक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेगी। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर उनके मुक्तसर जिले में उनके पैतृक बादल गांव तक जाएगी। वहीं वीरवार दोपहर 1 बजे पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी कड़ी मे जालंधर लोकसभा उपचुनाव मे जहा शिरोमणि अकाली दल ने 2 दिन के चुनावी कार्यक्रम रद्द किए हैं वहीं भाजपा ने 1 दिन के चुनावी कार्यक्रम रद्द किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *