मकसूदा सब्जी मंडी मैं पार्किंग ठेकेदारों द्वारा अवैध वसूली और गुंडागर्दी के चलते अब आढ़तियों ने शनिवार को मंडी बंद करने का किया ऐलान

जालंधर 14 जुलाई 25 (सुनील)जालंधर की मकसूदा सब्जी मंडी में काफी लंबे समय से ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली और मारपीट करने के दौरान आढतीयो ने मंडी बोर्ड और मंत्रियों को कितनी बार शिकायत देने पर भी ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की इस दौरान आज मंडी के आढ़तियों और फड़ी वालों ने मिलकर मीटिंग की और इस मीटिंग में आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन मोनू पूरी, प्रधान महेंद्र सिंह शंटी बत्रा और डिंपी सचदेवा ने बताया कि मंडी में दिनभर दिन ठेकेदार द्वारा बढ़ती जा रही अवैध वसूली और उनके बाउंसरो द्वारा गुंडागर्दी की कितनी बार शिकायत मंडी बोर्ड को दी गई है लेकिन मंडी बोर्ड ने इन समस्याओं का हल नहीं निकला और ना ही ठेकेदार पर कोई कार्रवाई की । ठेकेदार के करीनदो ने मंडी के आढतियों को गोली से मारने की धमकियां तक दे दी गई है लेकिन प्रशासन अभी तक आंखें बंद करके बैठा हुआ है मंडी बोर्ड क्यों नहीं ठेकेदार पर कार्रवाई कर रहा है क्या मंडी बोर्ड ठेकेदार के साथ मोटी कमाई में मिला हुआ है अगर मंडी में किसी के साथ भी कोई अनहोनी होती है तो इसका जिम्मेदार ठेकेदार और मंडी बोर्ड होगा उन्होंने बताया कि हम शनिवार को मंडी बंद कर गेट के आगे बैठ जाएंगे जब तक हमारी मांगों का हल नहीं निकलता तब तक मंडी बंद रहेगी कोई भी कारोबार मंडी में नहीं होगा और जितना भी नुकसान होगा मंडी बोर्ड ही उसका जिम्मेदार होगा इस दौरान उन्होंने मंडी के डीएमओ से मिल उनको अपनी समस्या के बारे में जागरूक करवाया और शनिवार मंडी बंद करने का मांग पत्र दिया ।
