अजित नगर के दुर्गा मंदिर में छठे दिन भी श्रीकृष्ण रासलीला की धूम
कालिया नाग का मान मर्दन कर भगवान श्रीकृष्ण ने दिया अधर्म के अंत का संदेश
धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – करिश्मा कपूर
राष्ट्र सेविका समिति की पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने की विशेष शिरकत

जालंधर/ सुनील कुमार
अजित नगर स्थित दुर्गा मंदिर में सामाजिक सुधार सभा की ओर से आयोजित श्रीकृष्ण रासलीला के छठे दिन धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की कालिया नाग लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने यमुना नदी में विष फैलाने वाले कालिया नाग का भगवान श्रीकृष्ण द्वारा मान मर्दन करने के प्रसंग को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। भगवान श्रीकृष्ण की इस लीला को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कालिया नाग लीला के माध्यम से संदेश दिया गया कि जब भी समाज में अधर्म, अहंकार और बुराई बढ़ती है, तब धर्म और सत्य की स्थापना के लिए उसका विरोध करना आवश्यक होता है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं मानव जीवन को सत्य, साहस, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत कार्यवाहिका करिश्मा कपूर ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की परंपराएं हमारी पहचान हैं। महिलाओं को केवल परिवार तक सीमित न रहकर समाज में संस्कार, धर्म और राष्ट्रभावना को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मातृशक्ति जागरूक और संस्कारित होती है, तो आने वाली पीढ़ियां भी अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी रहती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि परिवार में बच्चों को अच्छे संस्कार देना, अपनी धार्मिक परंपराओं का सम्मान करना और समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करना महिलाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हमें धर्म की रक्षा, अन्याय के विरोध और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है।
इस अवसर पर सामाजिक सुधार सभा की ओर से राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत कार्यवाहिका करिश्मा कपूर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। राष्ट्र सेविका समिति की अन्य पदाधिकारियों में अनीता कौशल, प्रांत शारीरिक प्रमुख, मीनाक्षी बत्रा, विभाग संपर्क प्रमुख तथा रेणु खन्ना, महानगर धर्म प्रमुख भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में श्री सिद्ध बाबा सोडल सभा के प्रधान पंकज चड्ढा, अमित टोनी, संदीप शर्मा, रजनीश अरोड़ा, किशन लाल शर्मा, अजमेर सिंह बादल, परमजीत सिंह, संदीप तोमर, मीनाक्षी वशिष्ठ, अनु शर्मा, राजिंदर कौर, आजाद सिंह, सुरिंदर बब्बर, पिंकी जुल्का, नवीन कुमार, नरेंद्र गाबा, सुदेश कुमार शेषा, राजिंदर गुसी, अशोक कुमार, कुलविंदर सिंह भोगल, नवप्रीत सिंह, करण सिंह एवं अंजना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रीकृष्ण रासलीला का मंचन श्री सर्वेश्वर रासलीला मंडल की ओर से रासाचार्य स्वामी प्रहलाद दास के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत भजनों और धार्मिक प्रसंगों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
*कैप्शन: अजित नगर स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण रासलीला के छठे दिन राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत कार्यवाहिका करिश्मा कपूर,मीनाक्षी वशिष्ठ,अनीता कौशल को सम्मानित करते हुए अनु शर्मा एवं सामाजिक सुधार सभा के पदाधिकारी*
*कैप्शन: अजित नगर स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण रासलीला के छठे दिन पंकज चड्ढा,राजिंदर गोसाईं को
सम्मानित करते हुए किशन लाल शर्मा, अजमेर सिंह बादल, परमजीत सिंह, संदीप तोमर अन्य*

*कैप्चर:राधा-कृष्ण की मनमोहक एवं सुंदर झांकी*
