जागरण 3 मई को, झंडे की रस्म हुई अदा

जालंधर : (सुनील कुमार)मां दुगा शक्ति जागरण कमेटी की ओर से हर साल की तरह इस साल भी मां भगवती का 24वां वार्षिक जागरण 3 मई को बड़ी श्रद्धापूर्वक और धूमधाम से मनाया जाएगा। जागरण में मंहत अशोक जी (जालंधर) और ज्योति शर्मा एंड पार्टी (दिल्ली वाले) मां का गुणगान करेंगे। जागरण के उपलक्ष्य में झंडे की रस्म अदा की गई। इस दौरान मां भगवती की जोत और बालाजी के स्वरूपों के साथ मोहल्ले में शोभायात्रा निकाली गई। मोहल्ला वासियों ने शोभायात्रा में शामिल भक्तों के लिए ठंडे-मीठे जल की छबील और कोल्ड ड्रिंक्स का लंगर भी लगाया। मां दुर्गा शक्ति जागरण क मेटी के सदस्यों की ओर से निवेदन है कि सभी भक्त 3 मई को महामाई के जागरण में शामिल होकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस मौके पर अमृत सिंह, राम सरूप शर्मा, विनोद कक्कड़, लक्की शर्मा, किशन लाल बावा, गौरव शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुखविंद सिंह, विशाल शर्मा, मनु बावा, मोहित शर्मा, बृजमोहन, दीपक गुप्ता, नंद लाल, सतनाम सिंह, दीपक कुमार, ललित कुमार, लविश बावा, पारस बावा, आकाश सहित भारी संख्या में मां भक्त मौजूद थे।
