जालन्धर भगवान परशुराम जयंती महोत्सव कमेटी की ओर से शोभा यात्रा के संबंध में की गई विशेष मीटिंग

जालंधर (सुनील) समस्त सनातन जगत के आराध्य भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की पावन जयन्ती के शुभ अवसर पर भगवान परशुराम जयन्ती महोत्सव कमेटी जालन्धर की ओर से 28 अप्रैल को आयोजित की जा रही शोभा यात्रा के संबंध आज एक बैठक का आयोजन श्री सनातन धर्म जनता मन्दिर पक्का बाग में किया गया। जिसमें नगर की विभिन्न धार्मिक तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान की घोषणा की।
बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने की। उन्होंने इस अवसर पर सभी नगरवासियों से भगवान परशुराम जयन्ती के अवसर पर निकाली जा रही शोभा यात्रा में सभी नगरवासियों से उत्साहपूर्वक शामिल होने का निवेदन किया है। श्री शर्मा ने सभी मन्दिर कमेटियों, धार्मिक, सामाजिक राजनीतिक संस्थाओं से भगवान परशुराम जी की पावन जयन्ती पर आयोजित की जा रही शोभायात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है। कमेटी की ओर से सभी को निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं तथा सभी संस्थाएँ शोभा यात्रा में सादर आमंत्रित हैं।श्री शर्मा ने कहा कि शस्त्र एवं शास्त्र के ज्ञाता भगवान परशुराम जी की यशोकीर्ति का गुणगान हमारे धर्म ग्रन्थों में वर्णित है कि किस प्रकार उन्होंने समाज के निर्बल और शोषित वर्ग के अधिकारों की रक्षा हेतु ब्राह्मण कुल में जन्म लेकर भी शस्त्र धारण किया। वर्णन योग्य है कि इस वर्ष भगवान परशुराम जयन्ती शोभा यात्रा 28 अप्रैल दिन सोमवार सायं 5 बजे श्री राम चौक कम्पनी बाग जालन्धर से प्रारम्भ होते हुए नगर परिक्रमा पूर्ण करेगी।इस अवसर पर जोगिंदर पाल शर्मा आप नेता तथा वृन्दा मंदिर के प्रधान हरिपाल सोंधी तथा द्वारा शोभा यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लेने की घोषणा की गई। बैठक में विनोद शर्मा, विजय सेठी, राजन शारदा, सुमित कलिया, यश पहलवान, यशपाल सफरी, संजीवन डडवाल, कमलजीत मल्होत्रा, प्रिंस सैनी, संजय शर्मा, गोपाल पांडे,दविन्दर चोपड़ा,प्रेम अरोड़ा, द्वारा शोभा यात्रा में सहयोग प्रदान करने की घोषणा की गई
