गर्मी में लू से बचने के उपाय—

गर्मी में लू से बचने के उपाय—

घर से पानी या कोई ठंडा शरबत पीकर बाहर निकलें. जैसे आम पना, शिकंजी, खस का शर्बत ज्यादा फायदेमंद है. गर्मी के दिनों में हल्का भोजन करना चाहिए.

 

भोजन में दही को शामिल करना चाहिए.नहाने से पहले जौ के आटे को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाकर बॉडी पर लगाकर कुछ देर बाद ठंडे पानी से नहाने से लू का असर कम होता है.

 

धूप से आने के बाद थोड़ा सा प्याज का रस शहद में मिलाकर चाटने से लू लगने का खतरा कम होता है.गर्मी के मौसम में खाने के बाद गुड़ खाने से भी लू लगने का डर कम होता है.

 

टमाटर की चटनी, नारियल और पेठा खाने से भी लू नही लगती.

 

लू से बचने के लिए कच्चे आम का लेप बनाकर पैरों के तलवों पर मालिश करनी चाहिए.

 

लू लगने और ज्यादा गर्मी में शरीर पर घमौरियां हो जाती हैं. बेसन को पानी में घोलकर घमौरियों पर लगाने से फायदा होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *