विधायक रमन अरोड़ा ने शहर के विभिन्न मंदिरों में की गोवर्धन पूजा…

विधायक रमन अरोड़ा ने शहर के विभिन्न मंदिरों में की गोवर्धन पूजा…

गोवर्धन भगवान की पूजा करने से जीवन में आ रहे सभी कष्टों का निवारण होता हैं : विधायक रमन अरोड़ा

कहा : गोवर्धन पूजा के दिन श्रीकृष्ण के स्वरूप गोवर्धन पर्वत (गिरिराज जी) और गाय की पूजा का विशेष महत्व होता है।

जालंधर: सुनील कुमार

विधायक रमन अरोड़ा ने शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष तौर पर पहुच कर गोवर्धन पूजा की।

जिसमें अशोक नगर के हरि मन्दिर व गुड़ मंडी के नाहोरिया मंदिर में पूजा अर्चना की।

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने सभी श्रद्धालुओं एवं मंदिर कमेटी के सदस्यों को पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहां कि गोवर्धन पूजा में हिंदू धर्म में विशेष महत्व की मान्यता है। इस दिन गोवर्धन भगवान की पूजा करने से जीवन में आ रहे सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। और गोवर्धन भगवान की पूजा से आर्थिक समस्याएं और तंगी दूर होती हैं एवं धन धान्य, संतान और सौभाग्य की प्रप्ति होती है।

उन्होने कहा कि गोवर्धन पूजा पर श्रीकृष्ण के स्वरूप गोवर्धन पर्वत (गिरिराज जी) और गाय की पूजा का विशेष महत्व होता है।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि गोवर्धन पर्व पर आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धननाथ जी की अल्पना (तस्वीर या प्रतिमूर्ति) बनाकर उनका पूजन करते है। इसके बाद ब्रज के साक्षात देवता माने जाने वाले गिरिराज भगवान (पर्वत) को प्रसन्न करने के लिए उन्हें अन्नकूट का भोग भी लगाया जाता है।

उन्होने कहा कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजन करने का विधान है। इस तिथि को अन्नकूट के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस दिन घरों में अन्नकूट का भोग बनाया जाता है।

गोवर्धन पूजा के दिन श्रीकृष्ण के स्वरूप गोवर्धन पर्वत(गिरिराज जी) और गाय की पूजा का विशेष महत्व होता है।

साथ ही सभी संस्थाओं द्वारा विधायक रमन अरोड़ा को सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर आतिश अरोड़ा, जतिन गुलाटी, प्रीतपाल सिंह अरोड़ा इत्यादि गण मान्य व श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *