विधायक रमन अरोड़ा ने वार्ड नंबर 16 में कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग…

विधायक रमन अरोड़ा ने वार्ड नंबर 16 में कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग…

आप सरकार द्वारा दी गई हर सुविधा हर परिवार में दी जाएगी : विधायक रमन अरोड़ा

कहा : सब के साथ मिल कर मेहनत करने से कठिन से कठिन काम भी सुगम हो जाया करते हैं।

जालंधर: सुनील कुमार 

विधायक रमन अरोड़ा ने वार्ड नंबर 16 में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की।

मीटिंग में विशेष तौर पर दीनानाथ (प्रधान), मनमोहन सिंह (राजू) भी उपस्थित रहे।

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कि आप की सरकार आपके घर से चलती है। आप सरकार लोगों के घरों से चलने वाली सरकार है। यह लोगों के हितों को साथ लेकर चलती है।

उन्होंने वार्ड नंबर 16 में लोगों को पार्टी की गतिविधियां बताते हुए कहा कि आप सरकार द्वारा दी गई हर सुविधा हर परिवार में दी जाएगी।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मेहनत कभी भी व्यर्थ नहीं जाती, यदि हमें जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल करना हो तो हमें बहुत मेहनत करनी पड़ेगी तथा सब का साथ भी आवश्यक रूप से लेना पड़ेगा। सब के साथ मिल कर मेहनत करने से कठिन से कठिन काम भी सुगम हो जाया करते हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोकहित नीतियों के कारण ही आज सैकड़ों लोग आप पार्टी से जुड़ रहे हैं।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि निगम चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा विकास का है और आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर शत प्रतिशत खरा उतरेगी।

इस मौके पर यूथ प्रधान डॉ अमित, मनमोहन सिंह (राजू), जॉज सोनी, दीनानाथ (प्रधान), हरीश कुमार (राजू), किमी डंड, नरिंदर डंड, विनोद जायसवाल, बबलू सोनी, मुनीश कुमार, कुलवंत सिंह, निखिल अरोड़ा, सोनू शर्मा, नरेश ठाकुर, सुभाष, मनीष शर्मा, अशोक सभ्रवाल, ज्ञान प्रधान, हरचरण खालसा, जतिंदर, निर्मल सिंह, नरिंदर प्रधान, प्रिया, चीनू, कमलजीत इत्यादि इलाका निवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *