मासिक प्रोजैक्ट के अन्तर्गत सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को बांटा भोजन

* रोगियों की सेवा सहायता सभी का परम कत्र्वय : रमन नेहरा
फगवाड़ा 6 अक्टूबर (रोज़ाना रिपोर्टर) यूथ वायस फाऊंडेशन की ओर से सप्ताहिक प्रोजैक्ट के अन्तर्गत स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रोगियों को दोपहर का भोजन वितरित किया गया। जिसका शुभारंभ एस.एम.ओ. डा. लैहंबर राम एवं खत्री समाज वैलफेयर सोसायटी रजि. फगवाड़ा के प्रधान रमन नेहरा ने संयुक्त तौर पर करवाया। गणमान्यों ने अपने हाथों से रोगियों को भोजन बांटने की सेवा निभाई। रमन नेहरा ने फाऊंडेशन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रोगियों को भोजन करवाना बहुत ही नेक काम है। हम सभी को अपना परम कत्र्वय मान कर शरीरिक रूप से अस्वस्थ लोगों की हर संभव सहायता अवश्य करनी चाहिये। एस.एम.ओ. डा. लैहंबर राम ने भी फाऊंडेशन के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि अस्पताल स्टाफ द्वारा इस बात का ध्यान रखा जाता है किउपचार के लिये आने वाले रोगियों एवं उनके परिजनों को किसी तरह की असुविधा न हो। फाऊंडेशन के अध्यक्ष गगन ढट्ट एवं सचिव नंद सोनी ने विश्वास दिलाया कि यह सेवा निरंतर जारी रखी जायेगी। इस अवसर पर गगनदीप लेखाकार, स्टाफ नर्स मीना कुमारी सहित अस्पताल के स्टाफ मैंबर उपस्थित थे।
