करोना के बाद डायबिटीज के मामले क्यों बड़े,? डॉ अर्चिता महाजन* 

*करोना के बाद डायबिटीज के मामले क्यों बड़े,? डॉ अर्चिता महाजन* 

 *संक्रमित हुए चाहे नहीं हुए, रोज सुबह 40 50 दिन5 नीम पत्ती जरूर चबाएं* 

 

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर मास्टर्स डिग्री इन फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित और हिमाचल सरकार द्वारा सम्मानित और लेफ्टिनेंट गवर्नर लद्दाख श्री कविंदर गुप्ता जी द्वारा सम्मानित ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद शुगर (डायबिटीज) के मामलों में बढ़ोतरी के मुख्य कारणों में पैंक्रियास की कोशिकाओं को नुकसान, इलाज के दौरान स्टेरॉयड का अत्यधिक उपयोग, गंभीर तनाव और संक्रमण के कारण शरीर में होने वाली अत्यधिक सूजन (इन्फ्लेमेशन) शामिल हैं।

मुख्य कारण

अग्नाशय (पैंक्रियास) पर असर: कोरोना वायरस शरीर के उन रिसेप्टर्स का उपयोग करता है जो इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं को सीधा नुकसान पहुंचाते हैं।

स्टेरॉयड का सेवन: कोविड-19 के गंभीर मरीजों के इलाज में जीवन बचाने के लिए स्टेरॉयड (जैसे डेक्सामेथासोन) दिए गए थे, जो रक्त में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ाते हैं।

शारीरिक और मानसिक तनाव: बीमारी का डर, अस्पताल में भर्ती रहना और गंभीर संक्रमण से शरीर में भारी तनाव पैदा हुआ, जिससे हार्मोनल असंतुलन और ब्लड शुगर में वृद्धि हुई।

इंसुलिन प्रतिरोध (Insulin Resistance): वायरस के कारण शरीर में जो प्रणालीगत सूजन (Systemic Inflammation) होती है, उससे शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन का सही उपयोग नहीं कर पाती हैं।

लाइफस्टाइल में बदलाव: लॉकडाउन और संक्रमण के दौर में शारीरिक गतिविधि कम होने और खान-पान में बदलाव से भी यह खतरा बढ़ा।रिसर्च में पता चला है की नीम के पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो फेफ्ड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले रोग यानी पल्मोनरी इन्फलेमेशन के खिलाफ सुरक्षात्मक प्रभाव दिखाता है। यह अस्थमा के रोगियों के लिए भी आयुर्वेदिक औषधिक के रूप में काम करता है।

डायबिटीज में नीम की पत्तियों के फायदे

एनसीबीआई द्वारा प्रकाशित रिसर्च से जानकारी मिली है की नीम हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव को दिखाता है, जो ब्लड शुगर कम करने की प्रक्रिया है। इसके साथ ही नीम की पत्तियों में एंटी-हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। यदि आप शुगर कि दवाओं को पहले से ले रहे हैं, तो नीम की पत्तियों का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *