Drug Smuggler:कांगड़ा के पालमपुर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पालमपुर/ रोज़ाना रिपोर्टर

नशे के खिलाफ कांगड़ा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। थाना पालमपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3.71 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और ₹6,000 की नकदी बरामद की है।इस मामले में थाना पालमपुर में FIR संख्या 97/2026 के तहत NDPS Act की धारा 21 एवं 29 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस ने इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पालमपुर, चम्बा, जालंधर और शाहपुर के निवासी शामिल हैं।कांगड़ा पुलिस ने दोहराया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *