*असली नकली सरसों के तेल की पहचान कैसे करें?डॉ अर्चिता महाजन*
*अब झारखंड में मिलावटी सरसों का तेल खाने से 6 आदमियों की मौत, बेशर्म वन धतूरे का तेल मिक्स कर दिया*

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर मास्टर्स डिग्री इन फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटिशियन होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित और हिमाचल सरकार द्वारा सम्मानित और लेफ्टिनेंट गवर्नर लद्दाख श्री कविंदर गुप्ता जी द्वारा सम्मानित ने बताया कि झारखंड के पलामू जिले के सिक्का गांव में मिलावटी सरसों के तेल का सेवन करने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है.राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला (State Food Testing Laboratory) की जांच रिपोर्ट के अनुसार, इस मौत की मुख्य वजह सरसों के तेल में आर्जिमोन मैक्सिकाना (Argemone mexicana) यानी ‘सत्यानाशी’ (पीला धतूरा) के जहरीले बीजों के तेल की मिलावट थी. इस दूषित तेल के इस्तेमाल से पीड़ित परिवार ‘एपिडेमिक ड्रॉप्सी’ (Epidemic Dropsy) नामक घातक बीमारी की चपेट में आ गया था. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस परिवार ने करीब डेढ़ महीने पहले अपने ही खेत की सरसों से कोल्हू में तेल निकलवाया था, जिसमें अनजाने में खेत में उगे सत्यानाशी के जहरीले खरपतवार के बीज भी पीस गए थे.इस घटना और मिलावटी तेल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे दी गई हैं:⚠️ ‘एपिडेमिक ड्रॉप्सी’ बीमारी और उसके लक्षणसत्यानाशी के तेल में मौजूद जहरीले तत्वों की वजह से शरीर के अंगों में पानी जमा होने लगता है. इसके मुख्य लक्षण निम्नलिखित हैं:पैरों और शरीर में अत्यधिक सूजन (Pitting Edema) आना.पेट दर्द, लगातार उल्टी और दस्त होना.सांस लेने में तकलीफ और हृदय (हार्ट) संबंधी समस्याएं.समय पर सही इलाज न मिलने से मल्टी-ऑर्गन फेलियर और मृत्यु.💡 शुद्ध और मिलावटी सरसों तेल की पहचान कैसे करें?यदि आप घर पर सरसों का तेल इस्तेमाल करते हैं, तो इन आसान तरीकों से उसकी शुद्धता जांच सकते हैं:तीखी गंध: शुद्ध सरसों तेल की खुशबू बहुत तेज होती है, जिससे नाक और आंखों में झनझनाहट होती है. अगर तेल में गंध नहीं है या अजीब महक है, तो वह मिलावटी हो सकता है.रंग और गाढ़ापन: असली तेल का रंग गहरा पीला और गाढ़ा होता है. पानी जैसा पतला या बहुत हल्का दिखने वाला तेल मिलावटी हो सकता है.फ्रिज टेस्ट: थोड़े से तेल को एक कटोरी में लेकर 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. यदि तेल के ऊपर सफेद परत जम जाए या वह जमने लगे, तो उसमें मिलावट की संभावना होती है.
