पिपलावाला हत्याकांड के आरोपी को पूछताछ के लिए कपूरथला जेल से लाया गया, होशियारपुर

पिपलावाला हत्याकांड के आरोपी को पूछताछ के लिए कपूरथला जेल से लाया गया, होशियारपुर

होशियारपुर 4अगस्त (सुनील कुमार)गत माह होशियारपुर जालंधर मार्ग पर पिपलांवाला में दो पक्षों में हुए झगड़े व गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में एक आरोपी को होशियारपुर की माडल टाउन पुलिस कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए यहां लेकर आई है। डीएसपी सिटी पलविंदर सिंह ने बताया कि फक्त मामले में आरोपी गुरजीत सैनी उर्फ काका पुत्र रविंदर कुामर निवासी सिंगड़ीवाला, होशियारपुर को माडर्न जेल कपूरथला से प्रोडक्शन वारंट यहां लाकर पूछताछ की गई तो इसके पास से वारदात में प्रयोग किया गया 32 बोर पिस्टल, मैगज़ीन सहित व 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल करके और पूछताछ की जाएगी। उन्हें उम्मीद है कि जांच में इसके साथी के ठिकानों तथा आरोपी से और हथियार बरामद होने की संभावना है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग धाराओं के तहत विभिन्न थानों में 4 मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *