भीषण गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य रहने के बताए टिप्स
सेंट सोल्जर नर्सिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता अभियान की शुरुआ
होशियारपुर/ रोज़ाना रिपोर्टर

सार
प्रिंसिपल श्रीमती नीरज सेठी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ, हाइड्रेटेड तथा गर्मी से संबंधित बीमारियों से सुरक्षित रहने के बारे में शिक्षित करना है
विस्तार
सेंट सोल्जर नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों द्वारा भीषण गर्मी के मौसम के दौरान लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देने हेतु जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। प्रिंसिपल श्रीमती नीरज सेठी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ, हाइड्रेटेड तथा गर्मी से संबंधित बीमारियों से सुरक्षित रहने के बारे में शिक्षित करना है। अभियान के दौरान स्टाफ के साथ नर्सिंग विद्यार्थियों ने लोगों को शरीर में ऊर्जा और पानी की मात्रा बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पानी पीने तथा ताजे फलों, जूस और पौष्टिक भोजन का सेवन करने के लिए प्रेरित किया। दोपहर के समय तेज धूप में बाहर जाने से बचने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी। इसके अलावा व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और अस्वच्छ सड़क किनारे मिलने वाले खाद्य पदार्थों से बचने के लिए कहा ताकि मौसमी संक्रमण और स्वास्थ्य संबंधी खासकर पेट की समस्याओं से बचा जा सके। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल पर ध्यान देने पर जोर देते हुए छात्रों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बढ़ती गर्मी के दौरान सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों के प्रयास की प्रशंसा करते हुए सभी को स्वस्थ और सुरक्षित रहने का संदेश दिया।
