25 जून 1975 को कांग्रस ने जबरी इमरजेंसी लगा लोकतंत्र की हत्या की थी-पुनीत शुक्ला
कांग्रस ने सत्ता बचाने के लिए लोकतंत्र को दाव पर लगाया और भाजपा ने सदैव देश की एकता अखंडता के लिए काम किया-सुभाष सूद
आज के संविधान पकड़ भाजपा को कोसने वाले राजनेता बताए की लाखो लोगो को जेलो मे क्यों दिया था-शीतल अंगुराल
कांग्रस ने मीडिया समेत गैर-कांग्रसी हर राजनैतिक-सामाजिक संगठन पर तानाशाही कर प्रतिबद लगा कार्यकर्ताओ को 19 महीने जेलों में रखा-दविंद्र भारद्वाज

जालंधर 25 जून/ सुनील कुमार
आज भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के कार्यकारी प्रधान दविन्द्र भारद्वाज की अध्यक्षा मे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रस द्वारा गैरकानूनी तरीके से लोकतंत्र की हत्या कर 25 जून 1975 को लगाई इमरजेंसी के विरोध मे काला दिवस कार्यक्रम आयोजित भाजपा कार्यालय सीतला मंदिर मे सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम मे मुख्य से भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा जालंधर कैंटोनमेंट बोर्ड में मनोनीत सिविल मेम्बर पुनीत शुक्ला,पूर्व प्रधान सुभाष सूद,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल मुख्य रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर मुख्य वख्ता के रूप मे पुनीत शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओ से अपने विचार सांझा करते हुए कहा कांग्रस ने जबरी इमरजेंसी लगा लोकतंत्र की हत्या की थी।इतना ही नहीं जनता की आवाज दबाने के लिए जेले भरी गई जिसके बाद जनता के आक्रोश की अग्नि मे कांग्रस जलकर राख हो गई और देश में पहली बार ग़ैर कांग्रसी सरकार जनता पार्टी की बनी।इसलिए आज भी कांग्रस के इस काले दौर को लोग याद रखते है।वही पूर्व भाजपा प्रधान सुभाष सूद ने कहा कांग्रस ने सत्ता बचाने के लिए लोकतंत्र को समय-समय पर दाव पर लगाया और भाजपा ने सदैव देश की एकता अखंडता के लिए बलिदान देकर काम किया।इस अवसर पर शीतल अंगुराल बोले आज संविधान पकड़ भाजपा को कोसने वाले राजनेता बताए की लाखो लोगो को जेलो मे क्यों बंद कर दिया था।उनका क्या कसूर था? इसका जवाब देश की जनता को दे।वही जिला कार्यकारी प्रधान दविंद्र भारद्वाज ने बोला हिटलर की तरह कांग्रस ने मीडिया समेत गैर-कांग्रसी हर राजनैतिक-सामाजिक संगठन पर तानाशाही कर प्रतिबद लगा कार्यकर्ताओ को 19 महीने जेलों में रखा था।जिसके चलते हजारो लोगो का आर्थिक,पारिवारिक,सामाजिक, शारीरिक रूप से नुकसान हुआ।इस मौके पर उपप्रधान अश्वनी भंडारी,मनीष विज,दर्शन लाल भगत,महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी,अरुण बजाज,हनी कंबोज,सचिव अनु शर्मा,महिला मोर्चा महामंत्री शालू,मंडल प्रधान राजेश मल्होत्रा,आशीष सहगल,मनीष बल,अजय ठाकुर,प्रदीप खुल्लर,पार्षद कंवर सरताज,हिमांशु शर्मा,डिंपी लुभाना,सनी शर्मा,मनीष सहगल,सुमन राना,किरन भगत,सीमा रानी,अजमेर सिंह बादल,मनजीत सिंह सरोआ,ललित बब्बू,प्रमोद कश्यप,हैप्पी दीवान,अनुज शरदा, मोहित त्रेहान, अजय भारद्वाज, अरुण कुमार,अजय सहगल, गौरव राय, अर्जुन सिंह हैप्पी,दिनेश महेन्द्रू आदि मौजूद थे।
कैप्शन-कांग्रस द्वारा लगाई इमरजेंसी के खिलाफ कार्यक्रम के दौरान पुनीत शुक्ला,प्रधान दविंद्र भारद्वाज,शीतल अंगुराल,सुभाष सूद,अशोक सरीन हिक्की,अमरजीत सिंह गोल्डी व अन्य
दूसरे चित्र में
कैप्शन-भाजपा कार्यालय मे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ।
