किसी सरकार ने पहले रविदासिया समाज के लिए ऐसा नहीं किया
जालंधर, 26 जून/ रोज़ाना रिपोर्टर

सार
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं एवं मानवता के संदेश को विश्वभर में प्रचारित करने वाले डेरा सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन संत श्री 108 निरंजन दास जी महाराज को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किए जाने पर भाजपा नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र
विस्तार
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं एवं मानवता के संदेश को विश्वभर में प्रचारित करने वाले डेरा सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन संत श्री 108 निरंजन दास जी महाराज को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किए जाने पर भाजपा नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया।
भाजपा जालंधर शहरी के उपाध्यक्ष भूपिंदर सिंह ने कहा कि संत निरंजन दास जी महाराज ने समाज में समानता, भाईचारा, मानव सेवा तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके द्वारा किए गए सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाना न केवल उनके लिए बल्कि पूरे संत समाज और रविदासिया समाज के लिए गौरव का विषय है।
भाजपा पार्षद रवि कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने संत महापुरुषों के योगदान को सम्मान देने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इसी क्रम में आदमपुर हवाई अड्डे का नाम “श्री गुरु रविदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, आदमपुर” रखा गया, जिससे देश और विदेश में बसे करोड़ों श्रद्धालुओं तथा रविदासिया समाज की भावनाओं का सम्मान हुआ है।
अनुसूचित जाति मोर्चा जालंधर के अध्यक्ष अजमेर सिंह बादल कहा कि देश में अनेक सरकारें आईं और गईं, लेकिन संत समाज तथा रविदासिया समाज की भावनाओं को समझते हुए इस प्रकार के ऐतिहासिक निर्णय बहुत कम लिए गए। वर्तमान केंद्र सरकार ने संतों, गुरुओं और महापुरुषों के योगदान को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य किया है, जिसके लिए समाज सदैव कृतज्ञ रहेगा।
भाजपा नेताओं ने संत श्री 108 निरंजन दास जी महाराज को पद्मश्री सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर समाज सेवा की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा जालंधर शहरी के उपाध्यक्ष भूपिंदर सिंह, पार्षद रवि कुमार, भाजपा नेता गौरव महे, अनुसूचित जाति मोर्चा जालंधर के अध्यक्ष अजमेर सिंह बादल, अनुसूचित जाति मोर्चा जालंधर के महासचिव रोशनल लाल हीर, भाजपा प्रवक्ता सनी शर्मा, भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट दविंदर लुबाना डिंपी, भाजपा प्रवक्ता हिमांशु शर्मा, ओबीसी मोर्चा पंजाब के प्रवक्ता ललित बब्बू, मास्टर रामपाल, रवि कुमार, राज कुमार, तरसेम सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
