पंचकूला में शराब बेचने वाला तस्कर काबू, किराना की दुकान की आड़ में बेच रहा था शराब

पंचकूला/ 22 जून/रोज़ाना रिपोर्टर

सार

पंचकूला से बहुत ही एक हैरानी जनक मामला सामने आया है आपको बता दे की एक किराना स्टोर दुकान करने वाला दुकानदार किराना की आड़ में शराब बेच रहा था जानकारी के अनुसार पंचकूला जिले में अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए रायपुररानी थाना टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

विस्तार

पंचकूला से बहुत ही एक हैरानी जनक मामला सामने आया है आपको बता दे की एक किराना स्टोर दुकान करने वाला दुकानदार किराना की आड़ में शराब बेच रहा था जानकारी के अनुसार पंचकूला जिले में अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए रायपुररानी थाना टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर देर रात की गई रेड के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी बोलेरो गाड़ी में शराब भरकर अंबाला से लाकर गांव में बेचने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने मौके से 144 अध्धे देसी शराब व वाहन कब्जे में ले लिया है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार 21 जून 2026 की देर रात करीब 12:30 बजे हमें सूचना मिली थी कि रायपुर रानी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी कोटाहा निवासी विजय कुमार अपनी किराना दुकान की आड़ में बिना लाइसेंस व परमिट के अवैध शराब बेचने का काम करता है तथा वह अंबाला क्षेत्र से शराब खरीदकर अपनी सफेद बोलेरो गाड़ी भरकर गांव पहुंचने वाला है।रायपुर रानी थाना प्रभारी पीएसआई प्रीतम की अगुवाई में टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई। पुलिस टीम गांव गढ़ी कोटाहा पहुंची और आरोपी के घर के पास गली में निगरानी शुरू कर दी। अंबाला से बोलेरो गाड़ी में शराब भरकर पंचकूला के रायपुर रानी क्षेत्र के गांव में बेचने वाला था आरोपी कुछ समय बाद एक बोलेरो गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके वाहन की तलाशी ली।

जांच के दौरान गाड़ी से कुल 6 पेटियां देशी शराब मिली जिसमें कुल 144 अद्धे देशी शराब बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपी विजय कुमार मौके पर बरामद शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर पाया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता: प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी यह शराब अंबाला से लाकर अपने क्षेत्र में बेचने की तैयारी कर रहा था। आरोपी के खिलाफ हरियाणा आबकारी अधिनियम की धारा 61(1)(A) के तहत मामला दर्ज किया है।साथ ही स्पष्ट किया कि जिला पंचकूला में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की लगातार पैनी नजर बनी हुई है। किसी भी व्यक्ति को बिना लाइसेंस या परमिट के शराब की खरीद-फरोख्त की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें लगातार ऐसे मामलों पर कार्रवाई कर रही हैं। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री या तस्करी संबंधी गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *