एक आपत्तिजनक वायरल वीडियो पर आया भगवान सिंह मान का बड़ा बयान

जब तक आपने मुझे यह ज़िम्मेदारी दी है, मैं पंजाब के हित में फ़ैसले लेता रहूंगा.”भगवत सिंह मान 

अमृतसर/ रोजाना रिपोर्टर

सार

एक आपत्तिजनक वीडियो जो के सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान है हम इस बात की पुष्टि नहीं करते जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान को शराब के नशे दिखाया गया है और गुरु साहिबान की फोटो के ऊपर शराब के चीते फेंकते दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ एक लड़की भी है।

विस्तार

एक आपत्तिजनक वीडियो जो के सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान है हम इस बात की पुष्टि नहीं करते जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान को शराब के नशे दिखाया गया है और गुरु साहिबान की फोटो के ऊपर शराब के चीते फेंकते दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ एक लड़की भी है।श्री अकाल तख़्त साहिब में सोमवार को पांच ‘सिंह साहिबान’ की एक बैठक हुई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘गुरु दोषी’ और ‘खालसा पंथ विरोधी’ क़रार दिया गया.

यह फ़ैसला एक विवादित वीडियो के मामले में लिया गया. मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि ये वीडियो एआई (आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस) से तैयार किया गया और फ़र्ज़ी है.मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा. उन्होंने वायरल वीडियो का साफ़तौर पर खंडन किया.उन्होंने कहा कि जब वो श्री अकाल तख़्त साहिब के सामने पेश हुए थे, तब भी उन्होंने स्पष्ट किया था कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति वो नहीं हैं.सिंह साहिबान से मतलब सिख धर्म के पांच तख़्तों के पांच सर्वोच्च पदाधिकारियों, यानी जत्थेदारों से है. सिंह साहिबान धार्मिक आदेश (हुक्मनामा) जारी करते हैं और दुनियाभर के सिख समुदाय से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हैं. पांच तख़्त हैं: श्री अकाल तख़्त साहिब (अमृतसर), तख़्त श्री केसगढ़ साहिब (आनंदपुर साहिब), तख़्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो), तख़्त श्री पटना साहिब (पटना, बिहार) और तख़्त श्री हजूर साहिब (नांदेड़, महाराष्ट्र).मंगलवार को जारी बयान में भगवंत मान ने कहा कि न उनकी लंबाई और न ही उनका शारीरिक गठन वीडियो में दिख रहे व्यक्ति से मेल खाता है.भगवंत मान ने कहा,

मुझे हैरानी होती है कि धर्म के इतने ऊंचे पदों पर बैठे लोग अपने राजनीतिक आकाओं की शह पर इस तरह का झूठा प्रचार कर रहे हैं. वे मुझे बदनाम करने के लिए ऐसा कर रहे हैं. क्योंकि मैं पंजाब के पानी की रक्षा, गुरु की बानी की रक्षा, किसानों के हितों की रक्षा और पंजाब के युवाओं के भविष्य के लिए फ़ैसले ले रहा हूं, जिन्हें वे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं.

“मान ने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसी रणनीति अपनाई जा रही है और इसमें धर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है.उन्होंने यह भी कहा, “मैं श्री अकाल तख़्त साहिब को सर्वोच्च मानता हूं, लेकिन सिख समुदाय अच्छी तरह जानता है कि वहां राजनीतिक रूप से नियुक्त अधिकारी किस तरह के फ़ैसले लेते हैं.”मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेअदबी क़ानून को लेकर भी कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब और एसजीपीसी के पदाधिकारी पहले ऐसे क़ानून की मांग कर रहे थे, लेकिन जब सरकार ने क़ानून बनाया तो सवाल उठाया गया कि उनसे पूछे बिना यह क़ानून क्यों बनाया गया.मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं नानक का नाम लेने वाली संगत से अपील करता हूं कि वे ऐसी नापाक गतिविधियों का हिस्सा न बनें. बाक़ी फ़ैसला संगत ही करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *