हार के बाद ममता बेनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहां “हम हारे नहीं, हार का सबूत दो’तो इस्तीफा दूंगी: ममता बेनर्जी

06मई/ रोज़ाना रिपोर्टर
चुनाव आयोग के मुताबिक़, विधानसभा की 293 सीटों पर आए परिणामों में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की है. विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं और फाल्टा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होने वाला है.वहीं 2021 के विधानसभा चुनावों में 200 से ज़्यादा सीटें जीतने वाली टीएमसी इस चुनाव में 80 सीटों पर सिमट गई है.पश्चिम बंगाल के नतीजों पर एक ओर बीजेपी जश्न मना रही है तो दूसरी ओर टीएमसी और विपक्षी दलों के लिए इसे एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है.पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के चुनाव हारने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बेईमानी से चुनाव जीतने का आरोप लगाया.ममता बनर्जी ने इस्तीफ़े के सवाल पर कहा, ”क्यों मैं क्यों जाऊंगी. हम तो हारे नहीं हैं कि जाएंगे. हार का सुबूत देते तो इस्तीफ़ा देते. ज़ोर-ज़बरदस्ती करके कोई बोले कि इस्तीफ़ा देना होगा तो नहीं.अभी इस्तीफ़ा नहीं दूंगी. मैं ये कहना चाहती हूं कि हम चुनाव नहीं हारे हैं.”उन्होंने पश्चिम बंगाल में अपनी पार्टी की हार के लिए चुनाव आयोग को ज़िम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग मुख्य विलेन है.ममता बनर्जी ने कहा, ”पार्टी सदस्यों के साथ आगे की स्ट्रैटजी पर चर्चा की जाएगी. मैं अब बीजेपी के अत्याचारों को और बर्दाश्त नहीं करूंगी. मैं सड़कों पर लौटूंगी.”ममता बनर्जी ने कहा, ”इस तरह का चुनाव पहले कभी नहीं देखा. टीएमसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हराया. चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने हर हथकंडा अपनाया. चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट बन गया है और सीआरपीएफ़ केंद्र की गुंडा वाहिनी है. बीजेपी ने काउंटिंग सेंटर को हैक कर लिया. ये बंगाल के लिए काला दिन है.”नतीजे के दिन बनर्जी ने बीजेपी की इस जीत को वोटों की लूट बताया था. उन्होंने पत्रकारों से कहा था, “बीजेपी ने 100 से ज़्यादा सीटों की लूट की है. बीजेपी ने धोखाधड़ी की है. चुनाव आयोग अब बीजेपी आयोग बन गया है. हमने समय-समय पर इसकी शिकायत की है. लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था.”
