सेंट्रल विधानसभा रामामंडी में भाजपा को मजबूती, कांग्रेस के नेताओं ने थामा कमल

*सेंट्रल विधानसभा रामामंडी में भाजपा को मजबूती, कांग्रेस के नेताओं ने थामा कमल*

 

*कांग्रेस के जिला महामंत्री भूपेंद्र अनु एवं नवीन परागपुर को प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर और जिला महामंत्री अशोक सरीन ने भाजपा में करवाया शामिल*

 

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से सभी कार्यकर्ताओं में होता है नई ऊर्जा का संचार:-राकेश राठौर*

 

*बदलाव कर भाजपा 2027 मे सेंट्रल विधानसभा मे भी परचम लहरायेगी-अशोक सरीन हिक्की*

*जालंधर 26 अप्रैल / Sunil Kumar

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर के निवास स्थान पर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र रामामंडी में भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब कांग्रेस के जिला महामंत्री भूपिंदर अनु तथा नवीन परागपुर ने अपने साथियों सहित भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थाम लिया। दोनों नेताओं का भाजपा परिवार में शामिल होने पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप जनसेवा के लिए कार्य करने का आह्वान किया राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग आज भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं उसे स्पष्ट है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में जीत का परचम लहराएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी ,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सन्नी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,जिला सचिव अमित भाटिया,ललित यादव बब्बू,मंडल अध्यक्ष चंदन रखेजा,मुख्य रूप से उपस्थित थे इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर के निवास स्थान पर प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 133 संस्करण को भी सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों ने एक साथ बैठकर सुना। भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरित होकर उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ।प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर है और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूपिंदर अनु और नवीन परागपुर के भाजपा में शामिल होने से संगठन को सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलेगी।इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी ने कहा कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब मे बदलाव कर सेंट्रल विधानसभा में जीत का परचम लहराएगी। क्योंकि आज पंजाब का हर वर्ग अपनी सुरक्षा सुविधा को यकीनी बनाने के लिए भाजपा को विकल्प के रूप मे देख आने वाले विधानसभा मे पंजाब मे भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुके है।इस मौके पर उपस्थित गौरव राय रिपु दमन सिंह अर्जुन हैप्पी पारस कक्कड़, कार्तिक दुग्गल, पारस शर्मा, सूरज भोला व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।*

 

 

 

*कैप्शन राकेश राठौर कांग्रेस के जिला महामंत्री भूपेंद्र अनु एवं नवीन परागपुर को पटका पहनाकर भाजपा में शामिल करते हुए साथ में पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,सन्नी शर्मा, मंडल अध्यक्ष चंदन रखेजा, मनीष विज,अमित भाटिया, ललित यादव बब्बू, व अन्य*

 

*कैप्शन दूसरे चित्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 133 वे संस्करण को सुनते हुए प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, रमन पब्बी, अशोक सरीन हिक्की,सनी शर्मा, मनीष विज,अमित भाटिया,चंदन रखेजा, ललित यादव बब्बू, पारस कक्कड़, व अन्य*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *