DRUGS:देहरा नशे खिलाफ चल रहे अभियान में देहरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,8 कुख्यात तस्करों को लिया हिरासत

हिमाचल प्रदेश/देहरा/रोज़ाना रिपोर्टर

देहरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पीआईटी ओर एनडीपीएस एक्ट के तहत 8 कुख्यात तस्करों को हिरासत में लेकर जिला कारागार धर्मशाला भेज दिया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत की गई, जिसमें लगातार निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर तस्करों पर शिकंजा कसा गया।

पुलिस द्वारा लंबे समय से नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। तकनीकी विश्लेषण और फील्ड जांच के बाद ऐसे आरोपियों की पहचान की गई, जो बार-बार एनडीपीएस मामलों में शामिल पाए गए। इसके बाद पीआईटी ओर एनडीपीएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया।

कार्रवाई के तहत ज्वालामुखी क्षेत्र के और डाडासिबा क्षेत्र के कुल दो मुख्य आरोपीयो के रूप में पकड़ा गया है। दोनों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और वे चिट्टा व चरस तस्करी में सक्रिय बताए जाते हैं।

इसके अलावा 6 अन्य आरोपियों को भी पूर्व में गिरफ्तार कर तीन माह के लिए निरुद्ध किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी लंबे समय से नशा नेटवर्क का हिस्सा रहे हैं और युवाओं को इसकी गिरफ्त में धकेल रहे थे।

देहरा पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाया जा सके। देहरा पुलिस के एसपी मयंक चौधरी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार के निर्देशों अनुसार सख्त कार्यवाही कर“नशे के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई, किसी को नहीं मिलेगी राहत” के तहत कार्रवाई होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *