शहीदी दिवस पर जालंधर भाजपा ने भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

शहीदी दिवस पर जालंधर भाजपा ने भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

 

जालंधर, 23 मार्च शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव थापर के शहीदी दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जालंधर के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय शाहिद भगत सिंह चौक में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी । इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदों की प्रतिमाओं एवं चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी ने ने देश की आज़ादी के लिए शहीदों के अमूल्य बलिदान को याद करते हुए कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का त्याग और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भाजपा नेताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहें। इस अवसर पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी, राजेश कपूर,अनुज शारदा,ललित यादव बब्बू, गौरव राय,सनी शर्मा,अर्जुन हैप्पी,मनीष बल, राजेश कुमार आरके,सुनील चोपड़ा, प्रदीप खुल्लर,प्रमोद कश्यप,राजेश मल्होत्रा,मनीष पाठक,उपस्थित थे।

कैप्शन-शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते सरबजीत मक्कड़,अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,सन्नी शर्मा,प्रदीप खुल्लर,मनीष बल व अन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *