दिल्ली में नाबालिग लड़की की तेज़ाब पीने से मौत, मां ने लगाए आरोप

दिल्ली/रोज़ाना रिपोर्टर
नयी दिल्ली: आठ फरवरी: पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में 16 वर्षीय एक लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने यौन उत्पीड़न और जबरन तेजाब पिलाने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, लड़की की मां द्वारा दिए गए बयान भी विरोधाभासी हैं और इनकी जांच की जा रही है।
