*पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, जालंधर में कत्ल और लूट की वारदातों ने सरकार की पोल खोली : सन्नी शर्मा

*पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, जालंधर में कत्ल और लूट की वारदातों ने सरकार की पोल खोली : सन्नी शर्मा*

जालंधर/सुनील कुमार


जालंधर: भाजपा स्पोर्ट्स सेल पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने जालंधर में कल हुई हत्या और बैंक के बाहर से हुई 19 लाख की बड़ी लूट पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

सन्नी शर्मा ने कहा कि जालंधर जैसे व्यस्त शहर में सरेआम कत्ल होना इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है।

सन्नी शर्मा ने कहा कि दिन-दहाड़े बैंक के बाहर से 19 लाख रुपये छीन लेना कोई छोटी घटना नहीं है; यह पंजाब की चरमराती सुरक्षा व्यवस्था की जीती-जागती तस्वीर है।

सन्नी शर्मा ने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है, तब से लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ रही हैं। सरकार केवल विज्ञापनों में व्यस्त है, जबकि जमीनी स्तर पर अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

सन्नी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में गैंगस्टरों और लुटेरों का बोलबाला बढ़ गया है, जिससे पंजाब का खेल जगत और व्यापार जगत दोनों ही बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *