अयोध्या में बम पहुंचने की दे दी 112 पर फर्जी सूचना

अयोध्या/रोज़ाना रिपोर्टर
सूचना के बाद सक्रिय पुलिस ने कॉलर को लिया हिरासत में, गोंडा जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है हिरासत में लिया गया युवक। सूत्रों की माने तो दिमागी रूप से असंतुलित है हिरासत में लिया गया युवक, 112 पर कहा मैं हनुमान जी का भक्त हूं मुझे सूचना मिली है अयोध्या में बम पहुंचने वाला है, देर रात 10:30 बजे 112 पर फोन कर पुलिस को संदिग्ध युवक ने दी थी सूचना, इंटेलिजेंस से जुड़े अधिकारी और अयोध्या पुलिस युवक से कर रही है पूछताछ।
